**घर से हानिकारक ऊर्जा को दूर करने के उपाय**
**1. नमक के पानी से पोछा लगाएं**
घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए। इसके लिए समुद्री नमक यानी साबूत नमक (खड़ा नमक) सबसे उपयुक्त होता है। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और वातावरण की पवित्रता बढ़ती है।
**2. बाथरूम में साबूत नमक रखें**
वास्तु दोष दूर करने के लिए एक कटोरी में साबूत नमक भरें और इस कटोरी को बाथरूम में रखें। समय-समय पर कटोरी का नमक बदलते रहें। इस उपाय से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
**3. गौमूत्र का छिड़काव करें**
घर में समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करें। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। गौमूत्र की तेज गंध से वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं, और वास्तु दोषों के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी बेअसर हो जाती है।
**4. घर के बाहर रंगोली बनाएं**
हर रोज सुबह-सुबह घर के बाहर रंगोली बनाएं। रंगोली को बहुत शुभ माना जाता है और इससे महालक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। यह घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है।
**5. पांच चीजों का धुआं फैलाएं**
हर रोज घर में लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चंदन का धुआं कुछ देर के लिए फैलाएं। गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाए, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। धुआं पूरे घर में फैलाएं। ये चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है, सूक्ष्म कीटाणु नष्ट करता है और वास्तु दोषों का असर खत्म करता है।
**समस्या या सुझाव के लिए संपर्क करें:**
अगर आपकी कोई समस्या या सुझाव हो, तो आप मुझे वॉट्सएप नंबर पर मैसेज करें या सुबह 10-11 बजे के बीच फोन करें।
- मेल: Shivjyotish9@gmail.com
- फोन: 09317666790
**पंडित नरेश नाथ**
**शिव वैदिक ज्योतिष वस्तु तंत्र विज्ञान**
**खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब**
No comments:
Post a Comment