**सात दिन, सात ग्रह: हर दिन बनाएं भाग्यशाली**
ऊँ नमो आदेश आदेश गुरु को। मैं आपका दोस्त पंडित नरेश नाथ, आज आपको बता रहा हूँ कि कैसे हर दिन आपके लिए भाग्यशाली बन सकता है। ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह के प्रत्येक दिन का एक विशिष्ट स्वभाव और ग्रहों का प्रभाव होता है। अगर आप इन दिनों के स्वभाव के अनुसार कार्य करते हैं, तो किस्मत जरूर आपका साथ देगी। आइए जानें किस दिन क्या करना चाहिए:
1. **रविवार (सूर्य का दिन)**: यह दिन सूर्य देव का है। इस दिन नए घर में प्रवेश और सरकारी कार्य करना शुभ होता है। सोने के आभूषण और तांबे की वस्तुएं खरीदना या पहनना भी लाभदायक होता है।
2. **सोमवार (चंद्र का दिन)**: सरकारी नौकरी वालों के लिए पद ग्रहण करने के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ है। घर की शुरुआत, कृषि, लेखन कार्य, और दूध, घी, व तरल पदार्थों का व्यापार इस दिन फायदेमंद हो सकता है।
3. **मंगलवार (मंगल का दिन)**: इस दिन विवाद और मुकदमों से संबंधित कार्य करें। शस्त्र अभ्यास, साहसिक कार्य, और चिकित्सा से जुड़े कार्य इस दिन करने से सफलता मिलती है। बिजली और अग्नि से संबंधित कार्य भी इस दिन लाभदायक होते हैं। सभी धातुओं का व्यापार करें।
4. **बुधवार (बुध का दिन)**: यात्रा, मध्यस्थता, दलाली, और योजना बनाना इस दिन करें। लेखन, शेयर बाजार का काम, और व्यापारिक लेखा-जोखा भी इस दिन करने से लाभ होता है।
5. **गुरुवार (बृहस्पति का दिन)**: इस दिन यात्रा, धार्मिक कार्य, अध्ययन, और बैंक से संबंधित कार्य करना चाहिए। वस्त्र और आभूषण खरीदना और धारण करना भी शुभ होता है।
6. **शुक्रवार (शुक्र का दिन)**: इस दिन गृह प्रवेश, कलात्मक कार्य, और कन्यादान का विशेष महत्व है। शुक्र देव भौतिक सुखों के स्वामी हैं, इसलिए इस दिन सौंदर्य प्रसाधन, सुगंधित पदार्थ, वस्त्र, आभूषण, और वाहन खरीदना लाभकारी होता है।
7. **शनिवार (शनि का दिन)**: मकान बनाना, तकनीकी काम, गृह प्रवेश, और ऑपरेशन इस दिन करना चाहिए। प्लास्टिक, लकड़ी, सीमेंट, तेल, और पेट्रोल खरीदना तथा वाद-विवाद के लिए जाना इस दिन सफलतादायक होता है।
यदि आपकी कोई समस्या या सुझाव है, तो मेरे वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज करें या सुबह 10-11 के बीच फोन करें या मेल करें:
Shivjyotish9@gmail.com
09317666790
जय महाकाली
No comments:
Post a Comment