**कर्ज के लेन-देन में वारों का महत्व: पंडित नरेश नाथ की सलाह**
**1. सोमवार:**
- **महत्व:** इसके देवता पार्वती हैं। यह एक शुभ और चर संज्ञक वार है। सोमवार को कर्ज लिया या दिया जा सकता है।
- **उपाय:** यदि आप निर्यातक हैं और कर्ज ले रहे हैं, तो सोमवार को चांदी में मोती जड़वाकर पंचोपचार से पूजा कर के धारण करें। इससे कर्ज जल्दी उतर जाएगा।
**2. मंगलवार:**
- **महत्व:** इसके देव कार्तिकेय जी हैं। यह उग्र वार है। वेदों के अनुसार, मंगलवार को ऋण लेना नही चाहिए है। इस दिन कर्ज चुकता नहीं होता
- **उपाय:** एक मीटर लाल कपड़े में मसूर की दाल, गुलाब, अनार, तांबे का सिक्का, गेहूं, और लाल मिष्ठान रखकर हनुमानजी के मंदिर में रखें और हनुमान जी से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
**3. बुधवार:**
- **महत्व:** इसके देवता विष्णु हैं। यह मिश्र और शुभ वार है, लेकिन इसे ज्योतिष की भाषा में नपुंसक वार भी कहा जाता है। इस दिन किसी को कर्ज न दें। यदि कर्ज लेना है, तो ले सकते हैं।
- **उपाय:** बुधवार को स्नानादि से निर्वित होकर संख पर केसर से स्वस्तिक बनाएं और स्फटिक माला से लक्ष्मी मंत्र का जप करें। प्रत्येक मंत्र की समाप्ति पर एक चावल संख में डालें। 21 दिन बाद इसे सफेद वस्त्र में बांध कर व्यापार स्थल पर रखें। इससे कर्ज उतर जाएगा।
**4. गुरुवार:**
- **महत्व:** इसके देवता ब्रह्मा हैं। यह लघु संज्ञक और शुभ वार है। गुरुवार को आप कर्ज ले सकते हैं, लेकिन किसी को कर्ज न दें।
- **उपाय:** सवा मीटर कपड़े में हल्दी की गांठ, केला, पीले पुष्प, पीली मिठाई, और चने की दाल रखकर मंदिर में रखें और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
**5. शुक्रवार:**
- **महत्व:** इसके देवता इंद्र हैं। यह मृदु संज्ञक और सौम्य वार है। इस दिन कर्ज का लेन-देन किया जा सकता है, लेकिन यदि कर्ज चुका रहे हैं, तो इस दिन बचें।
- **उपाय:** एक सवा मीटर सफेद कपड़े में पांच प्रकार के ड्राई फ्रूट्स, मखाने, चावल, इत्र, पुष्प श्वेत, और बर्फी रखकर मंदिर में रखें और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
**6. शनिवार:**
- **महत्व:** इसके देवता काल हैं। यह दारुण और क्रूर वार है। इस दिन कर्ज चुकाने में विलंब होता है। यदि पूर्व में लेन-देन किया है, तो निम्न उपाय करें:
- **उपाय:** शनिवार को एक पीपल का पत्ता लेकर उस पर स्वस्तिक बनाकर सात शनिवार तक गद्दी के नीचे रखें। फिर आठवें शनिवार को सुनसान जगह पर डाल दें। व्यवसाय में बरकत होगी। सवा मीटर काले कपड़े में काले तिल, उड़द, और आलू बखरा रखकर चढ़ाएं और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
**7. रविवार:**
- **महत्व:** इसके देवता शिव हैं। यह स्थिर और क्रूर वार है। रविवार को कर्ज न लें और न ही दें। ऐसा करने पर कर्ज का बोझ बढ़ता है।
- **उपाय:** रविवार को काली उड़द के दाने दाएं हाथ में रखकर ईष्ट का जाप करते हुए कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
अगर आपको ज्योतिष, वस्तु, तंत्र, मंत्र, यंत्र से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान चाहिए, तो आप मुझे मेरे वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज करें या सुबह 10-11 बजे या शाम 6-7 बजे के बीच में फोन करें या मेल करें: [Shivjyotish9@gmail.com](mailto:Shivjyotish9@gmail.com), 09317666790
जय महाकाली!
No comments:
Post a Comment