**ऊँ नमो आदेश आदेश गुरु को**
नमस्कार, मैं आपका मित्र पंडित नरेश नाथ आज आपके लिए लाया हूँ कुछ ऐसे उपाय, जिनसे आप धनवान बन सकते हैं। व्यक्ति धनवान बनता है या तो अपने भाग्य के बल पर या अपने कर्म के बल पर। लेकिन कभी-कभी यह दोनों ही कमजोर पड़ जाते हैं, तब राम के सहारे धर्म के उपाय ही सहायक होते हैं।
धन प्राप्ति के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, जैसे लक्ष्मी माता की पूजा, घर में तुलसी का पौधा लगाकर सुबह-शाम दीप जलाना, या प्रत्येक शुक्रवार लक्ष्मी-नारायण मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाना। यहां मैं आपको कुछ विशेष उपाय बता रहा हूँ:
1. **लक्ष्मी का प्रतीक कौड़ियां:**
पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इसके साथ ही एक नारियल की पूजा करके उसे चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें।
2. **शंख का महत्व:**
शंख समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों में से एक है। इसे लक्ष्मी भ्राता भी कहा जाता है, क्योंकि यह लक्ष्मी के साथ उत्पन्न हुआ था। जिस घर में शंख होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। अतः अपने घर में शंख अवश्य रखें।
3. **पीपल पूजा:**
प्रत्येक शनिवार को पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और उसकी पूजा करें। इससे आपके धन और समृद्धि में वृद्धि होगी।
4. **ईशान कोण:**
घर का ईशान कोण हमेशा खाली रखें। हो सके तो वहां जल से भरा एक पात्र रखें या जल कलश स्थापित करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।
5. **बांसुरी का महत्व:**
भगवान श्रीकृष्ण को बांस की बनी बांसुरी अत्यधिक प्रिय है। जिस घर में बांसुरी होती है, वहां के लोगों में परस्पर प्रेम बना रहता है और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
यदि आप किसी प्रकार के असली रत्न, रक्षा कवच, यंत्र, या रूद्राक्ष की आवश्यकता रखते हैं, तो हमें संपर्क कर सकते हैं। किसी भी यंत्र, मंत्र, या तंत्र संबंधी समस्या या सुझाव के लिए हमारे वाट्सएप नंबर पर मैसेज करें या सुबह 10-11 बजे के बीच फोन करें।
ईमेल: shivjyotish9@gmail.com
फोन: 09317666790
जय महाकाली
No comments:
Post a Comment