Monday, 27 June 2016

मनचाहा जीवनसाथी पाने के अद्भुत उपाय!

ॐ नमो आदेश आदेश गुरु जी को मैं आपका दोस्त पंडित नरेश नाथ जी आज आपको बता रहा हूँ   रहस्यमयी शक्ति एवं टोना - टोटका, स्वरूप  


**श्रेष्ठ वर की प्राप्ति हेतु उपाय:**


लड़की के माता-पिता सुयोग्य वर की तलाश में अनेक प्रयास करते हैं। यदि किसी कन्या के विवाह में अनावश्यक विलंब हो रहा हो, तो वह निम्न मंत्र का 21 दिनों तक प्रतिदिन 108 बार पाठ करे। पाठ के उपरांत इसी मंत्र के अंत में "स्वाहा" शब्द लगाकर 11 आहुतियां देनी चाहिए। समय, स्थान और आसन निश्चित होना चाहिए।


### विधि:
अपने सामने दुर्गा की मूर्ति या चित्र रखें। मूर्ति के सामने लाल रेशमी कपड़े पर कात्यायनी देवी का यंत्र स्थापित करें। रोली, फूल, गंध, नैवेद्य आदि से मूर्तियों की सामान्य यंत्र पूजा करें। 5 अगरबत्तियां और जोस की बत्तियां जलाएं और मंत्र का जाप 108 बार करें।

### मंत्र:
*कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।*
*नंदगोप सुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नमः।*


पाठ समाप्त होने पर इसी मंत्र को पढ़ते हुए "नमः" के स्थान पर 'नमस्वाहा' का उच्चारण करते हुए ग्यारह आहुतियां दें। इस विधि का पालन करने से दुर्गा देवी सुयोग्य वर प्रदान करती हैं।


---


**सुयोग्य पत्नी की प्राप्ति हेतु उपाय:**


### उपाय क्रमांक 1:
*मन अनुसार चले जो, मन को हरने वाली,*
*ऐसी पत्नी करो प्रदानम्, लाग रहे चरणम्,*
*जये दुर्गे नमनम्।*

प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद किसी एकांत स्थान पर घी का दीपक बनाकर 108 बार जाप करें। देवी दुर्गा की कृपा से शीघ्र ही योग्य पत्नी मिल जाती है।



### उपाय क्रमांक 2:
दुर्गा सप्तशती की पुस्तक में से नित्य "अर्गला-स्तोत्र" का एक पाठ करने से सुलक्षणा पत्नी की प्राप्ति होती है।


### उपाय क्रमांक 3:
अर्गला-स्तोत्र के 24वें श्लोक का मंत्र रूप में 108 बार पाठ करने से पत्नी रूपी गृहलक्ष्मी की प्राप्ति होती है।


### मंत्र:
*पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।*
*तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्।*


---


**श्री बाल्मीकी रामायण का उपाय:**


### उपाय क्रमांक 4:
*स देवि नित्यं परितप्यमानस्त्वामेव सीतेत्यभिभाषमाणः।*
*धृतव्रतो राजसुतो महात्मा तवैव लाभाय कृतप्रयत्नः॥*
प्रतिदिन प्रातःकाल ध्यान, पूजा, नम्रता आदि से श्री हनुमान जी का 108 बार स्मरण करें। पाठ के दौरान हनुमान जी की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाकर रखना चाहिए। श्री हनुमान जी को प्रतिदिन मीठा फल देना चाहिए। 




---


**गुप्त मंत्र उपाय:**


### उपाय क्रमांक 5:

यदि किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह में बाधा आ रही हो तो प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद गंधर्व "विश्वावसु" को सात अंजलि जल दें और मंत्र का मन में 108 बार जाप करें।


### मंत्र:
*ऊँ विश्वावसुर्नामगंधर्वो कन्यानामधिपतिः।*
*सुरूपां सालंकृतां कन्या देहि में नमस्तस्मै॥*
*विश्वावसवे स्वाहा॥*

इस प्रकार जप करने से एक माह के भीतर ही सुंदर, स्वस्थ एवं सफल कन्या से विवाह सुनिश्चित हो जाता है।


---
**शिव वैदिक ज्योतिष विज्ञान**
खन्ना, पंजाब
जन्मपत्री, हस्तरेखा, अंक विज्ञानं, रत्न, रुद्राक्ष व वास्तु सलाहकार। हर प्रकार की असली सामग्री मंगवाने के लिए संपर्क करें:
मोबाइल नंबर और व्हाट्सऐप: +91-9317666790
ईमेल: shivjyotish9@gmail.com


No comments:

Post a Comment