ॐ नमो आदेश आदेश गुरु जी को मैं आपका दोस्त पंडित नरेश नाथ जी आज आपको बता रहा हूँ । एक छोटा सा गेंदा का फूल इतना चमत्कारी होता है।
ॐ नमो आदेश आदेश गुरु जी को।
मैं आपका दोस्त पंडित नरेश नाथ जी आज आपको बता रहा हूँ एक छोटा सा गेंदा का फूल कितना चमत्कारी होता है। जी हाँ, एक छोटा सा गेंदा का फूल आपके घर के क्लेश को कुछ ही समय में बिलकुल शांत कर सकता है।
दुनिया के किसी भी धर्म में, किसी भी सार्वजनिक कार्य में, पूजा पाठ, उपासना, ख़ुशी के उपलक्ष्य में, और अन्य उत्सवों में फूलों का बहुत अधिक प्रयोग होता है। पूजा पाठ आदि में यही फूल श्रद्धा के फूल बन जाते हैं, और मृत्यु के उपरांत यही फूल श्रद्धा सुमन के रूप में हम सबके सामने आते हैं।
फूल का संबंध पृथ्वी से है और पृथ्वी अपनी इच्छा और लालसा फूलों द्वारा व्यक्त करती है। सुन्दर फूल आप पूजा पाठ में या अपने प्रिय को भेंट करते हैं, और यह दिव्यता का प्रतीक होते हैं।
फूलों का एक और रूप है जो आगम निगम ग्रंथों में मिलता है। नवग्रहों की पूजा अनुष्ठान में विभिन्न रंगों के फूलों का प्रयोग शास्त्रों में वर्णित है। फूलों के द्वारा जीवन में विविध चमत्कार भी आसानी से किए जा सकते हैं, और यह विवरण हमारे दुर्लभ ग्रंथों में उल्लेखित है।
फूल पूजा पाठ, कर्मकांड, विवाह, महिलाओं के श्रृंगार, घर, ऑफिस, और सजावट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी रोगी को स्वस्थ कामना देने के लिए तथा मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि के रूप में इन फूलों का प्रयोग होता है। फूल देवताओं और मनुष्यों दोनों को प्रिय हैं।
सिद्ध स्थानों, हिमालय के दूरस्थ स्थानों, सुनसान या वीराने स्थानों पर उत्पन्न फूलों में योगिनी शक्तियाँ विद्यमान रहती हैं। यहाँ तक कि सभी फूलों में कोई न कोई शक्ति गुप्त रूप में अवश्य रहती है।
आधुनिक चिकित्सा शास्त्र, होमियोपैथी, आयुर्वेद आदि में भी फूलों के प्रयोग का विवरण है। आज हम इस गेंदा के फूल द्वारा अपने घर परिवार में उत्पन्न बिना किसी कारण से हुए क्लेश और मन मुटाव को इस तंत्र द्वारा दूर कर सकते हैं।
**कैसे?**
1. **प्रतिदिन पूजा में गेंदा का फूल अर्पण करें:**
- देवताओं को गेंदा के फूल अर्पण करें और पूजा के बाद चढ़ाए हुए फूलों में से एक फूल लेकर प्रातः और शाम के समय जल के छींटे पूरे घर में लगायें। यह व्यापारिक स्थल या फैक्ट्री में भी कलह शांत करने के लिए किया जा सकता है।
2. **मुख्य द्वार पर पंखुड़ियाँ बिखेरें:**
- गेंदे की फूल की पंखुड़ियाँ लेकर अपने मुख्य द्वार के दोनों ओर बिखेर दें। इससे घर के सभी सदस्य आपस में प्रेम भाव से व्यवहार करने लगेंगे।
3. **विशेष क्रिया:**
- प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, और शनिवार प्रातः काल परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने हाथ में 3 गेंदे के फूल लेकर घर के मुखिया को दें। मुखिया इन फूलों को हरे रंग के कपड़े में लपेटकर चौराहे पर स्थित किसी मंदिर में जाकर माँ गायत्री जी का ध्यान करते हुए शांति की प्रार्थना करें।
- कपड़े सहित फूल मंदिर में रखकर बाजार से एक मीठा फल लेकर सीधे घर आएं और परिवार सहित फल का प्रसाद ग्रहण करें।
- यह क्रिया तीन-तीन सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, और शनिवार को करें। शीघ्र ही लाभ होगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
अन्य बहुप्रयोगी पोस्ट की जानकारी के लिए देखें मेरी साइट: [Shiv Vadic Jyotish Tantric](http://shivvadicjyotishtantric.blogspot.in)
शिव वैदिक ज्योतिष विज्ञान
खन्ना, पंजाब।
No comments:
Post a Comment