मानो या ना मानो टोटके जो बिना टोके किए जाएं तो खोल देंगे आपकी किस्मत
सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए:**
शुक्रवार को अपने जीवन साथी को सुगंधित फूल भेंट करें। इससे आपसी प्रेम बढ़ता है और कटुता समाप्त होती है।
**व्यवसाय में प्रगति के लिए:**
1. **घाटा हो रहा हो:**
- शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार या पूर्णिमा को एक जटायुक्त नारियल को लाल सूती वस्त्र में लपेट कर मौली से बांध दें।
- ईश्वर से प्रगति की प्रार्थना करें और इस नारियल को अपने व्यावसायिक स्थल के किसी कोने में 43 दिनों तक रखें।
- इसके बाद नारियल को किसी पवित्र नदी या सरोवर में प्रवाहित कर दें।
2. **बरगद की जड़:**
- किभी भीशुभ मुहूर्त में बरगद वृक्ष की जड़ लेकर आए लाल रंग के चंदन से रंगे रेशमी धागे में बांध कर घर के मुख्य दरवाजे से लटका दें।
- इससे व्यवसाय में लाभ धीरे-धीरे होने लगेगा।
3. **साझेदारी में परेशानी:**
- अपने व्यवसाय स्थल के पूजा स्थल पर 43 दिन तक सफेद सुगंधित फूल चढ़ाएं।
- इससे साझेदारी में हो रही परेशानी दूर होगी।
**धन वृद्धि के लिए:**
तिजोरी या धनवाली अलमारी को दक्षिण की दीवार से 3 इंच दूर रखें। उसमें धनदा यंत्र और लक्ष्मी-गणेश की छोटी रजत मूर्ति या यंत्र रखें। प्रतिदिन इन यंत्रों को प्रणाम करें।
**इंटरव्यू में सफलता के लिए:**
- विशुद्ध स्फटिक माला लें।
- एक लकड़ी के पट्टे पर पीला वस्त्र बिछाकर माला को केसर का तिलक लगाएं और धूप-दीप दिखाएं।
- प्रतिदिन 108 बार मंत्र *‘‘ओम ह्रीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि करि-करि स्वाहा’’* का जाप 9 दिनों तक करें।
- नौवें दिन, इस माला को गले में धारण कर इंटरव्यू देने जाएं।
- माला न पहनी हो तो इसे चांदी की डिबिया में घर के मंदिर में रखें।
**दीर्घायु और निरोगी रहने के लिए:**
नए सिले हुए कपड़े शुक्ल द्वितीया को पहनें। यदि द्वितीया मंगलवार या शुक्रवार को हो, तो नए कपड़े पहनना महिलाओं के लिए शुभ होता है। नए वस्त्र पहनने के बाद घर के परिवारजनों में शक्कर बांटें।
No comments:
Post a Comment