Wednesday, 17 July 2024

Vastu for Money: घर से इन 6 चीजों को तुरंत बाहर करें



### Vastu for Money: घर से इन 6 चीजों को तुरंत बाहर करें

लोग अपने घर की सजावट के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। कुछ लोग अपने घर और कमरों की सजावट के लिए कई तरह की तस्वीरें भी लगाते हैं। लेकिन घर या कमरों में तस्वीरें लगाते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि घर या कमरे में लगी कुछ तस्वीरें तो स्वभाव और व्यवहार पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं और कुछ नकारात्मक। इसलिए घर में यदि ये 6 चीजें हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।

#### 1. पानी की तस्वीरें
घर में अगर कहीं पर ऐसी तस्वीर लगी हो जिसमें पानी बहता हुआ या पानी का फव्वारा दिखाई दे रहा हो, तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस तरह से पानी बह जाता है, ठीक उसी तरह से घर का रूपया भी व्यर्थ कार्यों में खर्च हो जाता है।

#### 2. डूबती हुई नाव की तस्वीरें
वास्तु के हिसाब से घर में किसी डूबती हुई नाव या भंवर में फंसी हुई नाव की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और भाग्य सम्बन्धी बाधा पैदा करती हैं।

#### 3. महाभारत के युद्ध की तस्वीरें
महाभारत के युद्ध से सम्बंधित तस्वीर अगर घर में लगी हो, तो इसे बिना किसी देरी के हटा देना चाहिए। इस तरह की तस्वीरों को लगाने से घर के सदस्यों का व्यवहार आक्रामक हो जाता है।

#### 4. पूजा घर में पुराने फूल
घर के पूजा घर में कभी भी पुराने फूल नहीं रखने चाहिए। पुराने फूल से लक्ष्मी माता नाराज होती हैं और धन सम्बन्धी नुकसान होता है। इसलिए पूजा घर में रोजाना ताजे फूल चढ़ाने चाहिए और पुराने फूल को हटाते रहना चाहिए।

#### 5. टूटे हुए दरवाजे
घर के दरवाजे टूटे हुए हों या उनसे आवाज आती हो, तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा होने पर घर में लड़ाई-झगड़े होने की अधिक संभावना रहती है।

#### 6. टूटे हुए खिलौने और क्राकरी
घर में टूटे हुए खिलौने और टूटी हुई क्राकरी कभी भी नहीं रखनी चाहिए। जहां टूटे हुए खिलौने बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं, वहीं टूटी हुई क्राकरी से घर में अपव्यय भी बढ़ता है।

### निष्कर्ष
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन 6 चीजों को घर से बाहर करने से धन की परेशानी और पारिवारिक कलह को कम किया जा सकता है। अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए इन उपायों का पालन करें और खुशहाल जीवन जिएं।







No comments:

Post a Comment