**लंबी उम्र और जीवन का आनंद: जिन कामों से बचें**
धर्मशास्त्रों के अनुसार, कुछ काम ऐसे होते हैं जो हमारी उम्र को कम कर सकते हैं। इनसे बचकर हम एक स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकते हैं। आइए जानते हैं, किन कामों से बचना चाहिए।
**1. चिंता या मानसिक तनाव**
चिंता हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है। यह हमारे बालों को जल्दी सफेद कर सकती है, चेहरे की चमक को गायब कर सकती है, और शरीर को कमजोर बना सकती है। इसलिए, ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए और सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए।
**2. अनजाना भय**
असुरक्षा की भावना और अनजाना डर मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर कर सकते हैं। इससे नींद में कमी और काम में बाधा आती है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह हमारी उम्र को कम कर सकती है।
**3. ईर्ष्या या जलन**
प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ईर्ष्या से बचना चाहिए। यह मानसिक तनाव का कारण बनती है और शरीर पर बुरा असर डालती है। ईर्ष्या के कारण हम अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे व्यक्तिगत विकास रुक जाता है।
**4. क्रोध यानी गुस्सा**
क्रोध को इंसान का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। यह हमारे रिश्तों और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर डालता है। क्रोध से शरीर की बहुत अधिक ऊर्जा खर्च होती है, इसलिए इसे नियंत्रित करना आवश्यक है।
**5. आलस्य**
आलस्य से बचना चाहिए। यह शारीरिक और मानसिक विकास में बाधक होता है। आलस्य के कारण शरीर की सही देखभाल नहीं हो पाती है। रोजाना थोड़ी शारीरिक मेहनत, व्यायाम और सुबह जल्दी उठने से शरीर स्वस्थ रहता है।
**6. गलत बातें सोचते रहना**
कामवासना और नकारात्मक विचार शरीर की ऊर्जा को कम कर सकते हैं। यह विचार हमें गलत कामों की ओर प्रेरित करते हैं। अच्छा साहित्य पढ़ने और अच्छे लोगों से मिलने से इनसे छुटकारा मिल सकता है।
**7. मित्रों से दुश्मनी**
दोस्तों की मदद से कठिन काम भी आसान हो जाते हैं। दोस्तों से दुश्मनी करने पर मानसिक चिंता बढ़ती है। इससे बचना चाहिए और दोस्तों से हमेशा अच्छे संबंध बनाए रखना चाहिए।
**8. खान-पान में असावधानी**
अधिकांश बीमारियां पेट से शुरू होती हैं। इसलिए संतुलित और पाचक आहार लेना चाहिए। समय-समय पर व्रत-उपवास से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
**समस्या या सुझाव के लिए संपर्क करें:**
यदि आपकी कोई समस्या या सुझाव हो, तो आप मुझे वॉट्सएप नंबर पर मैसेज करें या सुबह 10-11 बजे के बीच फोन करें।
- मेल: shivjyotish9@gmail.com
- फोन: 09317666790
**पंडित नरेश नाथ**
**शिव वैदिक ज्योतिष वस्तु तंत्र विज्ञान**
**अमलौह रोड, खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब**
No comments:
Post a Comment