Monday, 14 December 2015

पूर्व जन्म के कर्मों का प्रभाव: लाल किताब से जानिए अपनी गलतियाँ

**पूर्व जन्म के कर्मों का प्रभाव: लाल किताब से जानिए अपनी गलतियाँ**


ऊँ नमो आदेश आदेश गुरु को। मैं आपका दोस्त पंडित नरेश नाथ, आज आपको बता रहा हूँ कि कैसे आप जान सकते हैं कि पूर्व जन्म में आपने कौन से कर्म किए थे जो वर्तमान जीवन में आपके सुख-दुख का कारण बन रहे हैं। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपने पूर्व जन्म में कौन सी गलतियाँ की हैं, तो लाल किताब इसमें आपकी मदद कर सकती है।


**सरकारी कार्यों में बेईमानी का परिणाम**  

लाल किताब के अनुसार, पूर्व जन्म के कर्मों को आपकी कुंडली के आठवें घर से समझा जा सकता है। यदि आपकी कुंडली के आठवें घर में सूर्य स्थित है और आपको जन्म स्थान से दूर संघर्षपूर्ण जीवन जीना पड़ रहा है, तो यह संकेत है कि पूर्व जन्म में आपने किसी निर्दोष व्यक्ति को सताया है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में बेईमानी करने वाले को वर्तमान जीवन में सरकारी दंड और बाधाओं का सामना करना पड़ता है।


**बार-बार असफलता का कारण**  

जिनकी कुंडली में गुरु आठवें घर में अशुभ स्थिति में होता है, उन्हें बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है। मेहनत करने पर भी इनके हिस्से का यश और सम्मान किसी और को मिल जाता है। संतान सुख में भी इन्हें कष्ट होता है। पूर्व जन्म में माता-पिता, गुरुजन और आश्रितों का अनादर करने वालों को गुरु की यह स्थिति पूर्व जन्म के कर्मों की सजा देती है।


**दूसरों के किए गलती की सजा**  

शनि को न्यायकारी ग्रह माना जाता है। जिनकी कुंडली में शनि आठवें घर में है और वे दूसरों की गलतियों की सजा भुगत रहे हैं, समझ लें कि पूर्व जन्म में उन्होंने किसी लाचार व्यक्ति को सताया है। मदिरा सेवन और परस्त्री संबंध के कारण जिम्मेदारियों को न निभाने वाले लोगों को शनि आठवें घर में बैठकर दंडित करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकारियों से दंड पाते हैं, अपमानित होते हैं, और संपत्ति विवाद में उलझते हैं।


**पूर्वजन्म में जीवनसाथी को सताने वाले**  

शुक्र वैवाहिक जीवन और भौतिक सुख का कारक होता है। कुंडली में शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का दांपत्य जीवन सुखद होता है। लेकिन पूर्व जन्म में जीवनसाथी को सताने और परस्त्री/पुरुष से संबंध रखने वाले लोगों की कुंडली में शुक्र आठवें घर में अशुभ होता है। ऐसे व्यक्तियों को धन की लालच के कारण अपमानित होना पड़ता है, दांपत्य जीवन कष्टमय होता है और प्रेम में असफलता मिलती है।


आपकी कोई समस्या या सुझाव है, तो मेरे वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज करें या सुबह 10-11 के बीच फोन करें:  

Shivjyotish9@gmail.com  

09317666790  

जय महाकाली




No comments:

Post a Comment