### नमस्कार, मैं हूं पंडित नरेश नाथ
आज के इस एपिसोड में आप सभी का स्वागत है। हमारे चैनल और ब्लॉग पर आपको मिलेंगे ऐसे दिव्य और अचूक तांत्रिक टोटके, वैदिक ज्योतिष, लाल किताब, और वास्तु शास्त्र के उपाय, जिनसे आप अपने जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याओं को पल भर में दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए उपाय को सावधानीपूर्वक करना होगा। मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि मैं आपको समर्थ बना सकूं ताकि साधना मार्ग के द्वारा आपकी आध्यात्मिक और भौतिक उन्नति हो सके।
#### आज का विषय: पीर मैदानी बाबा शेख का मंत्र
आज के इस एपिसोड में हम आपको बताने जा रहे हैं पीर मैदानी बाबा शेख का मंत्र। लेकिन हमें निराशा तब होती है जब आप हमें सहयोग नहीं करते। ना वीडियो को शेयर करते हैं, ना लाइक करते हैं, ना ही चैनल को सब्सक्राइब करते हैं और ना ही सुझाव देते हैं। जबकि यह सब कुछ बिल्कुल फ्री है। इसमें आपको कोई मूल्य या पैसे नहीं देने होते।
अब हम आज के विषय की ओर बढ़ते हैं। एक महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि किसी को मंत्र थैरेपी के द्वारा किसी भी रोगों का इलाज करवाना हो, तो वह सुबह 10 के बाद फोन कर सकता है। आप फोन पर ही तुरंत ठीक करवा सकते हैं। छोटी बडी माता का हाथ ओला, बवासीर का धागा भी मंगवा सकते हैं।
#### पीर मैदानी का परिचय
माता मैदानन का जिक्र तो सब जगह होता है, लेकिन पीर मैदानी के विषय में बहुत कम बात होती है। बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। सिर्फ कुछ एक जानकारों को ही पीर मैदानी के विषय में विस्तृत जानकारी है। जब भी इनका जिक्र होता है, तो साधकों के मन में प्रश्न आता है कि पीर मैदानी कौन हैं? कुछ लोग सबल सिंह बावरी को पीर मैदानी मानते हैं, तो कुछ अस्तबली पीर को मैदानी पीर मानते हैं।
मेरी जानकारी और मत के अनुसार, मैदानी पीर बाबा शेख फरीद हैं। ऐसा कहने के पीछे एक कारण यह भी है कि मैदानन माता के साथ कहीं-कहीं पीर शेख फरीद का स्थान भी देखा गया है। इनके कलाम और क्रिया के प्रयोग से माता मैदानन और माता मसानी शांत हो जाती हैं। जिस घर परिवार पर माता मैदानन और मसानी का बहुत ज्यादा तीव्र प्रकोप हो, वहां पाँच मंगलवार लगातार बाबा शेख फरीद के नाम का ख़त्म फ़ातिहा जर्द पुलाव पर किसी जानकार या मौलवी से दिलवाएं। इससे प्रकोप शांत हो जाता है और घर में शांति का वातावरण बन जाता है।
#### मंत्र साधना की विधि
1. **पहली तैयारी:**
- सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके अंदर इच्छा शक्ति होनी चाहिए इन समस्याओं से निकलने की।
- आपको अपने आप और अपनी बुरी आदतों को बदलना चाहिए।
2. **साधना का प्रारंभ:**
- इस मंत्र को पहले याद करें।
- होली, दीपावली, ग्रहण या किसी अन्य शुभ पर्व पर 1008 बार जाप करके जागृत करें।
- यदि बिना किसी पर्व या ग्रहण के सामान्य दिनों में सिद्ध करना हो, तो प्रतिदिन घर के किसी शांत और स्वच्छ स्थान पर पूर्वाभिमुख होकर सुखासन में बैठें।
- शांत चित्त होकर अपना सुरक्षा मंत्र पढ़कर अपनी सुरक्षा करें।
- मंत्र का 108 बार रोज जाप करें।
3. **साधना सामग्री:**
- जप माला कोई भी ले सकते हैं।
- वस्त्र और आसन कोई भी चलेगा।
- अपने सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- अगरबत्ती जलाएं।
- भोग अपने सामने धरे।
- फूल गुलाब, बतासा, सेंट, एक जोड़ा सिगरेट, लड्डू या कोई भी अन्य मिठाई रख सकते हैं।
- कोयले की आग पर लोहबान सुलगायें।
4. **साधना का अनुभव:**
- बहुत बार बाबा जी ख्वाब में पहले ही दिन दर्शन दे देते हैं और कई बार कुछ दिन लगते हैं।
- धैर्य से साधना सम्पन्न करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
5. **समय और अवधि:**
- साधना को सही तरीके से करने पर 41 से 42 दिन लगते हैं।
- कुछ लोग इसे 21 या 11 दिन भी करते हैं, लेकिन उसमें मंत्र के सिद्ध होने में संदेह रहता है।
#### पीर मैदानी का मंत्र
```
बिस्मिल्लाह रहमान रहीम पंज़पीर रोजे बरसे नूर पाक जलाली पीर मदानी गंजे शक्कर फरीदुद्दीन डंका चले मैदान में माई मैदानन नाल जोड़े हत्थ नवावे शीश पीर मैदानी हाथी चढ़ आओ घोड़ा चढ़ आओ नज़र घुमावे डोली चलावे नज़री देंदा रोक फकीरों की मौज मैदान में फौज सवा लख सैय्यद मदद नुं खड़े चमकी तेरी शमशीर मैदान में मदद को गौंस पाक पीर दस्तगीर।
```
### निष्कर्ष
आप ऐसी ही रोचक जानकारियां हर रोज प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें जॉइन करना ना भूलें। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई आज की जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों एवं व्हाट्सएप और फेसबुक मित्रों के साथ नीचे दिए गए शेयर के बटन के माध्यम से अवश्य शेयर करें, जिससे वे भी इसका लाभ ले सकें। आपका एक शेयर किसी की पूरी जिंदगी को बदल सकता है। इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। हर रोज कुछ नया सीखें और हमसे जुड़े रहें।
**जय महाकाली, हर हर महादेव!**

No comments:
Post a Comment