मनचाहे स्थानांतरण के उपाय - अचूक टोटके**
इस धरती में प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करे। उसे जीवन में धन, सफलता और यश की प्राप्ति हो। वह जिस क्षेत्र में भी हो, उसे ना केवल उसमें मनवांछित सफलता ही मिले, बल्कि उसके कार्यों की भी सर्वत्र सराहना हो। उसे अपने व्यापार, नौकरी, कार्य क्षेत्र में मनचाही जगह में कार्य करने का अवसर मिले। शास्त्रों के अनुसार उत्तम कार्यस्थल, श्रेष्ठ कैरियर, कार्यों में सफलता, मनचाहा स्थानांतरण, कार्य क्षेत्र में सराहना, यश प्राप्ति की चाहत रखने वाले एवं नौकरी मिलने में बाधाएं, पदोन्नति में समस्याएं, कारोबार में सफलता न मिल पाना आदि के निराकरण हेतु भगवान सूर्य देव की साधना से अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है। यहाँ पर कुछ ऐसे ही टोटके बताये जा रहे हैं, जिनको करने से आपको अपना मनवांछित कार्यस्थल एवं जीवन में सर्व श्रेष्ठ सफलता की प्राप्ति होगी।
1. **सूर्यदेव को अर्पण करें जल**
- प्रातः स्नान के बाद तांबे के दो पात्र लें। एक में जल के साथ बिल्वपत्र, गुड़, लाल पुष्प तथा दूसरे में जल व 21 मिर्च के दाने डालकर सूर्यदेव को चढाने इच्छित स्थान पर स्थान परिवर्तन के लिए प्रार्थना करें।
2. **माणिक्य रत्न धारण करें**
- रविवार को शुभ मुहूर्त में सोने में माणिक्य रत्न को जड़वाकर दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में धारण करें।
3. **सूर्य मंत्र का जाप करें**
- नित्य स्नान के बाद सूर्य मंत्र "ॐ सूर्याय नमः" की एक माला का जाप करने से व्यक्ति को यश और सफलता की प्राप्ति होती है।
4. **आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें**
- अपने व्यापार, कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता के लिए प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
5. **गुड़ और दही का सेवन करें**
- अपने घर से बाहर किसी विशेष कार्य से निकलने से पहले थोड़ा सा *गुड़* और *दही* का सेवन करके ही जाएं।
6. **रविवार का व्रत रखें**
- *रविवार* का *व्रत* रखें अथवा *रविवार* के *दिन* *मीठा* *भोजन* करें। *इस* *दिन* *यथासंभव* *नमक* का *प्रयोग* *न* करें। *इस* *उपाय* से *भी* *कार्य* *क्षेत्र* में *आने* वाली *बाधाओं* का *निवारण* होता *है* और *मनचाही* *जगह* में *कार्य* करने का *अवसर* *मिलता* *है*।
7. **लाल वस्त्र और अन्य सामग्रियों का दान करें**
- रविवार को लाल वस्त्र, लाल चन्दन, तांबे का बर्तन, केसर, गुड़, लाल मसूर की दाल और गेहूं का दान करना अत्यंत शुभ फल प्रदान करता है। इसे माह में एक रविवार को अवश्य ही करें।
8. **माता-पिता और कन्याओं का आशीर्वाद लें**
- घर से बाहर जाते समय अपने माता-पिता के पांव छूकर आशीर्वाद लें। 10 वर्ष से कम उम्र की कन्या के पांव छूकर भी अपने कार्य स्थल में जाएं। इससे कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्त बाधाएं स्वतः समाप्त होने लगती हैं।
9. **कौड़ियों का उपाय**
- नौकरी के लिए परीक्षा/साक्षात्कार देने जा रहे हों या स्थानांतरण के लिए प्रयास कर रहे हों, तो पांच अभिमंत्रित कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर, अपने ऊपर से 11 बार उसार कर, किसी जोशी को 11 रूपए की दक्षिणा सहित दे दें और ईश्वर से सफलता की प्रार्थना करें।
10. **हनुमान चालीसा का पाठ करें**
- यदि स्थानांतरण की इच्छा रखते हैं, तो रात को सोने से पहले अपने पांव धोकर, बिस्तर पर आएं और सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी से स्थानांतरण में हो रही बाधाओं को दूर करने का निवेदन करें।
11. **मनोकामना पूर्ण होने पर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं**
- मनोकामना पूर्ण होने पर हनुमान जी को सम्पूर्ण चोला चढ़ाकर बूंदी का प्रसाद अर्पित करें और मंदिर में ही बांट दें। घर के सदस्यों के लिए थोड़ा सा प्रसाद लाएं।
12. **गणेश जी की पूजा करें**
- नित्य गणेश जी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा करें और उन्हें 21 दूर्वा चढ़ाएं। प्रातः भगवान गणपति के षडविनायकों के नाम का 108 बार जप करें।
**षडविनायकों के नाम:**
- ऊं मोदाय नमः
- ऊं प्रमोदाय नमः
- सुमुखाय नमः
- ऊं दुर्मखाय नमः
- ऊं अविध्यनाय नमः
- ऊं विघ्नकरत्ते नमः
13. **गरीबों को भोजन कराएं**
- सप्ताह में बुधवार को या किसी भी एक दिन 8 गरीब लोगों को भोजन कराएं। इससे कार्य क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है, मनचाही जगह में कार्य करने का अवसर मिलता है और अधीनस्थ कर्मचारियों, सहकर्मियों और अधिकारियों से मधुर संबंध बनते हैं।
14. **उपाय करते समय धैर्य रखें**
- जो भी उपाय करें, उसे चुपचाप, ईश्वर में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास रखते हुए धैर्यपूर्वक करें। परिश्रम और इन उपायों को करते समय सफलता में देरी होने पर विचलित न हों और कोई प्रश्न चिन्ह न बनाएं। अन्यथा सफलता के पास पहुंचकर भी हाथ खाली रह सकते हैं।
इन उपायों को अपनाकर आप अपने मनचाहे स्थानांतरण की प्राप्ति कर सकते हैं और कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment